National
वाराणसी में फेरेरो रोशे की लॉन्चिंंग में अभिनेत्री सोनम बाजवा ने गंगा घाटों पर बिखेरी सुनहरी चमक
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी का गंगा घाट अभी बीते दिनों एयरशो के बड़े आयोजन से चर्चा में रहा तो अब घाट की शानदार रौनक मेगा प्रोडक्ट को भी लॉन्च करने का गवाह बन रहा है। इसी कड़ी में देश के बड़े प्रीमियम चॉकलेट ब्रांड
लेखक Digital Desk112K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी का गंगा घाट अभी बीते दिनों एयरशो के बड़े आयोजन से चर्चा में रहा तो अब घाट की शानदार रौनक मेगा प्रोडक्ट को भी लॉन्च करने का गवाह बन रहा है। इसी कड़ी में देश के बड़े प्रीमियम चॉकलेट ब्रांड फेरेरो रोशे ने घाट पर अभिनेत्री सोनम बाजवा के जलवों के बीच अपने प्रोडक्ट पेश कर काशी की ग्लोबल पहचान को नया लुक दिया।
आयोजन के दौरान वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर अपनी सुनहरी छटा बिखेरी। गंगा के ऊपर शाम के आसमान में उड़ते तीन हॉट एयर बैलून और घाटों पर रोशनी से सजी भव्य सजावट इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। इस अवसर पर कंपनी ने लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक और नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ को पेश किया।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


