National
पंजाब में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, मिलिट्री इंटेलिजेंस इनपुट के बाद फतेहगढ़ साहिब में हुई कार्रवाई
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मिलिट्री इंटेलीजेंस इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। खेतों के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जहां से 11 किलो 660 ग्राम धमाकाखेज सामग्री बरामद
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मिलिट्री इंटेलीजेंस इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। खेतों के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जहां से 11 किलो 660 ग्राम धमाकाखेज सामग्री बरामद की गई है। मिलिट्री इंटेलिजेंस लुधियाना से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अमलोह थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, यहां खेतों में शेलर के पास बने एक किराए के गोदाम में बिना लाइसेंस पटाखे तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में पटाखे और पटाखे बनाने से संबंधित सामग्री बरामद की है। 11 किलो 660 ग्राम धमाकाखेज सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


