National
औरैया में वर्षा से बर्बाद धान की फसल का नहीं मिला मुआवजा, किसान का बेटे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा
संवादसूत्र, ऐरवाकटरा (औरैया)। सितंबर माह में हुई वर्षा से धान की फसल बर्बाद होने से नाराज नगला पहाड़ी निवासी किसान के बेटे ने बुधवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर अपनी मांग रखी। अधिकारियों ने उस
लेखक Jitendra Kumar53K पढ़े गए

संवादसूत्र, ऐरवाकटरा (औरैया)। सितंबर माह में हुई वर्षा से धान की फसल बर्बाद होने से नाराज नगला पहाड़ी निवासी किसान के बेटे ने बुधवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर अपनी मांग रखी। अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतर आया।
गांव नगला पहाड़ी निवासी किसान इंद्रपाल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सुमित चौहान बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास स्थित हाईटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसमिशन पोल पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि वर्षा के कारण उसके परिवार की 10 बीघा जमीन पर खड़ी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खेतों में जलभराव की समस्या के चलते किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


