National
हेपेटाइटिस टेस्ट किट कचरे में पड़ी मिलीं, एटा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही
जागरण संवाददाता, एटा। मेडिकल कालेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के गेट के सामने बुधवार को बड़ी संख्या में हेपेटाइटिस जांच किट पड़ी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए। किट खुले में पड़े होने की जा
लेखक Anil Kumar143K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, एटा। मेडिकल कालेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के गेट के सामने बुधवार को बड़ी संख्या में हेपेटाइटिस जांच किट पड़ी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए। किट खुले में पड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं सीएमएस ने साजिश के तहत परिसर में जांच किट डालने का आरोप लगाया है।
मेडिकल कालेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के गेट के सामने वीफ्लो कंपनी की कई दर्जन जांच किट बुधवार की दोपहर में पड़ी दिखाई दी गईं। किट पर अप्रैल 2028 की एक्सपायरी तिथि अंकित है। इन किटों का इस्तेमाल हेपेटाइटिस की जांचें करने की बात सामने आई है।

-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)