National
चक्रवात 'अर्नब' का खतरा: महराजगंज में अलर्ट जारी, 29-30 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम
जागरण संवाददाता, महराजगंज। चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 और 30 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। अपर जिलाधिकारी डा. प्रशांत कुमार ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरत
लेखक Sachidanand Mishra180K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, महराजगंज। चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 और 30 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। अपर जिलाधिकारी डा. प्रशांत कुमार ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की। इन दिनों बादल छाने, वर्षा, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है।
प्रशासन ने अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और आंधी के दौरान पेड़ों, जर्जर भवनों, होर्डिंग तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से कटी फसल और भूसे को सुरक्षित रखने तथा तिरपाल से ढकने को कहा गया है। मौसम खराब रहने पर कीटनाशक और उर्वरकों का छिड़काव न करने की अपील की गई है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


