National
बिहार के 3 शहरों की बदलेगी सूरत: सड़क, नाला और बस स्टैंड के लिए 1.66 करोड़ रुपये मंजूर
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में शहरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने गया, झंझारपुर और आरा की विकास योजनाओं के लिए 166.64 लाख रुपये यानी करीब 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के
लेखक Sunil Raj98K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में शहरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने गया, झंझारपुर और आरा की विकास योजनाओं के लिए 166.64 लाख रुपये यानी करीब 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
राशि से बस स्टैंड, पीसीसी सड़क और नाला निर्माण के काम कराए जाएंगे। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


