National
वाराणसी में पुराने इलेक्ट्रॉनिक कचरे से अब घर बैठे मिलेगा 'कैश', एडमाइबिन को सौंपा जिम्मा
जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्मार्ट और स्वच्छ काशी की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ी पहल की है। शहर में कचरे के रूप में फैल रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सही निस्तारण और रीसाइक्लिंग के लिए नगर निगम ने एडमाइबिन को अधिकृत किया ह
लेखक Vns Arun Mishra189K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्मार्ट और स्वच्छ काशी की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ी पहल की है। शहर में कचरे के रूप में फैल रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सही निस्तारण और रीसाइक्लिंग के लिए नगर निगम ने एडमाइबिन को अधिकृत किया है। इस योजना के तहत अब शहरवासी अपने कबाड़ हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामान से न सिर्फ पर्यावरण को बचाएंगे, बल्कि उन्हें इसके बदले 'कैश' (पैसे) भी मिलेगा।
आसान भाषा में कहें तो कोई भी बिजली या बैटरी से चलने वाला उपकरण, जो अपनी उपयोगी उम्र पूरी कर चुका है, इलेक्ट्रॉनिक कचरे की श्रेणी में आता है। इसमें पुराने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेलीविजन, फ्रिज, वाशिंग मशीन, चार्जर, केबल, पंखे, लाइट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


