अंकुर अग्निहोत्री, पलवल। जिले में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले की 50 सड़कों के निर्माण एवं सुधार से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नवंबर में संबंधित एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। इसके बाद इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। सड़कों के निर्माण में कुल 63 करोड़ 78 लाख 8 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।