National
मेरठ में हादसों का कहर: डिवाईडर से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत
जागरण संवाददाता, मेरठ। कमिश्नर आवास चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। कुछ देर तक यूनिवर्सिटी रोड पर यातायात बाधित रहा। स्वजन को सूचना देने के बाद
लेखक Vinod Phogat183K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। कमिश्नर आवास चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। कुछ देर तक यूनिवर्सिटी रोड पर यातायात बाधित रहा। स्वजन को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
पुलिस के अनुसार बागपत के बड़ौत निवासी 42 वर्षीय अमित तोमर व गाजियाबाद की ग्रीनवुड एन्क्लेव के रहने वाले 28 वर्षीय प्रिंस कुमार शहर में एक फार्मा कंपनी में काम करते थे। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दोनों दोस्त जेल चुंगी की तरफ से बाइक पर आ रहे थे। जब वह कमिश्नर आवास चौराहे के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गिर गए।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


