National
अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोप पर ओपी राजभर का हमला, बोले- कितना भी चिल्ला लें, जनता हमारे साथ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के परिणामों के बीच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओेम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। सुहेलदेव भारत
लेखक Digital Desk187K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के परिणामों के बीच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओेम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि एक साइकिल चोर दूसरों को साइकिल चोर ही समझता है।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने MLC चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वे अपने गिरेबान में झांक कर देखें। संविधान पीएम मोदी के हाथों में और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के हाथों में सुरक्षित है। वे वोट चोरी को लेकर कितना भी चिल्ली लें, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है। अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये चाहे जितना चिल्लाएं, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


