नवीन नवाज, श्रीनगर। पवित्र रमजान के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर विधानसभा का आगामी बजट सत्र लगातार तीसरे वर्ष दो चरणों में आयोजित किया जा सकता है। सरकार जल्द ही इस संबंध में फैसला ले सकती है। दरअसल, वर्ष 2027 में रमजान का महीना फरवरी में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में सरकार के सामने बजट सत्र का कार्यक्रम तय करने की चुनौती है। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से जल्द ही इस विषय चर्चा करेंगे और तदुनसार मंत्रिमंडल में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।