साक्षी गुप्ता, लखनऊ। UP Marriage Scheme | उत्तर प्रदेश में अब गरीब की बेटी की भी शादी धूमधाम के साथ हो सकेगी। योगी सरकार ने इसका पूरा इंतजाम कर दिया है। सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और शादी अनुदान योजना चलाती है, जिसके तहत आर्थिक सहायता और अन्य जरूरी सामग्री दी जाती है।
हाल ही में (UP Government Scheme) उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए प्रावधानों के अनुसार, अब लाभार्थी दुल्हन के बैंक खाते में सीधे 64,000 रुपये की नकद धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।