गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। देश के विमानन क्षेत्र में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा एयरलाइनों को उड़ान ड्यूटी समय सीमाओं (एफडीटीएल) के नियमों में दी गई विशेष छूट की अवधि को 31 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 किए जाने के फैसले पर देशभर के पायलट संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया