जागरण संवाददाता, पंचकूला। गूगल पे पर आया एक अनजान लिंक हटाने की कोशिश करना सेक्टर-14 की मंडी बोर्ड काॅलोनी निवासी व्यक्ति को महंगा पड़ गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके यूनियन बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुई और कुछ ही देर में 2.39 लाख रुपये खाते से निकल गए।
ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने मोबाइल रिसेट किया और बैंक को सूचना दी। अब साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित पिछले करीब 20 वर्षों से चंडीगढ़-पंचकूला में कुकिंग का काम करता है।