National
हरियाणा में गन्ने का रेट 2 साल में 35 रुपये क्विंटल बढ़ेगा, दीवाली से पहले किसानों के लिए CM ने की बड़ी घोषणा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की चीनी मिलों में एक नवंबर से आरंभ होने वाले पेराई सत्र से पहले ही राज्य सरकार ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अगले दो साल के लिए 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
लेखक Anurag Aggarwa67K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की चीनी मिलों में एक नवंबर से आरंभ होने वाले पेराई सत्र से पहले ही राज्य सरकार ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अगले दो साल के लिए 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को घोषणा की कि वर्ष 2026-27 के सीजन में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि वर्ष 2027-28 में इसे बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। इस तरह दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होगी। यह दीवाली से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

