National
'नशा तस्करों का हो पूर्ण बहिष्कार', जत्थेदार ने परमिंदर झोटा के इंसाफ के लिए 28 अक्टूबर को अरदास का किया आह्वान
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में नशे के विरोध के दौरान शहीद हुए परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और पंजाब की जवानी की चढ़दी कला के लिए 28 अक्टूबर को देश-विदेश के गुरुद्वारा साहिबान में अरदास की जाएगी। श्री अकाल तख्त स
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में नशे के विरोध के दौरान शहीद हुए परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और पंजाब की जवानी की चढ़दी कला के लिए 28 अक्टूबर को देश-विदेश के गुरुद्वारा साहिबान में अरदास की जाएगी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने समूचे गुरु खालसा पंथ से ये अपील की है।
जत्थेदार ने कहा कि इस दिन गुरुद्वारा साहिब में एकत्र होकर परमिंदर सिंह के स्वजन को इंसाफ मिलने और पंजाब के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास करें। जत्थेदार ने कहा कि नशे का प्रचलन घुन की तरह पंजाब की जवानी को खा रहा है। यदि सरकारों ने मेडिकल और सिंथेटिक नशे के नेटवर्क को नहीं तोड़ा तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।



