National
मुजफ्फरनगर के तितावी में हेड कांस्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली और साथी को छुड़ा ले गए
संवाद सहयोगी, जागरण. मुजफ्फरनगर : चेकिंग के दौरान तितावी थाने की जसोई पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अजीत को बदमाशों ने गोली मार दी। हेड कांस्टेबल ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने गोल
लेखक Rashid Ali137K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, जागरण. मुजफ्फरनगर : चेकिंग के दौरान तितावी थाने की जसोई पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अजीत को बदमाशों ने गोली मार दी। हेड कांस्टेबल ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने गोली मारी थी। मौके से तीनों बदमाश भाग गए। घायल हेड कांस्टेबल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित पुलिस की आठ टीमें लगाई हैं।
पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अजीत अपने साथी सिपाही राहुल, विपिन, विशाल व प्रिंस के साथ प्राइवेट कार में पीपलशाह छतैला नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्मैक लेकर एक तस्कर के आने की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल अजीत कार के पास मौजूद रहे, जबकि अन्य चारों सिपाही चंद कदमों की दूरी पर खड़े होकर तस्कर के आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान ईख के खेत से एक बदमाश निकला और हेड कांस्टेबल को देखकर खेत में घुसने लगा।



