National
'किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं', मन की बात के 12 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 12 साल पूरे होने पर इसे एक तीर्थ यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें देश भर के आम लोगों के कठिन परिश्रम,
लेखक Digital Desk93K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 12 साल पूरे होने पर इसे एक तीर्थ यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें देश भर के आम लोगों के कठिन परिश्रम, साहस, समर्पण और सेवा भावना को करीब से समझने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का शानदार अवसर दिया है।
कार्यक्रम के 139वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि मन की बात की शुरुआत 12 साल पहले विजयादशमी के पावन अवसर पर हुई थी और तब से यह यात्रा बिना रुके लगातार जारी है।



