National
सिद्धार्थनगर में चक्रवाती तूफान का असर: 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर सिद्धार्थनगर में भी पड़ सकता है। 28 अक्टूबर से मौसम बदलने और बेमौसम वर्षा की संभावना है। इसका प्रभाव तीन से चार दिन रह सकता है। बादल
लेखक Mehndi Rizvi157K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर सिद्धार्थनगर में भी पड़ सकता है। 28 अक्टूबर से मौसम बदलने और बेमौसम वर्षा की संभावना है। इसका प्रभाव तीन से चार दिन रह सकता है। बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को तेज और भारी वर्षा की आशंका है। बारिश से तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र 24 अक्टूबर को अवदाब में बदलकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब और 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की प्रबल संभावना है।



