National
कसौली में दो मंजिल से ऊंचे सरकारी भवन बनाने पर एनजीटी सख्त, हिमाचल सरकार ने निगरानी के लिए बनाई समितियां
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के कसौली की पहाड़ियों और पर्यावरण को बचाने के लिए अब निर्माण गतिविधियों पर निगरानी तंत्र मजबूत किया जाएगा। एनजीटी के आदेश के पालन में प्रदेश सरकार ने कसौली योजना क्षेत्र क
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के कसौली की पहाड़ियों और पर्यावरण को बचाने के लिए अब निर्माण गतिविधियों पर निगरानी तंत्र मजबूत किया जाएगा। एनजीटी के आदेश के पालन में प्रदेश सरकार ने कसौली योजना क्षेत्र के लिए दो स्तरीय विशेष समिति गठित की है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
इसमें एक पर्यवेक्षण समिति और दूसरी क्रियान्वयन समिति होगी। दोनों समितियों का उद्देश्य योजना क्षेत्र में निर्माण से जुड़े मामलों की निगरानी, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।