National
शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग, आसमान से अमृत बरसने की मान्यता; चांदनी में होते हैं औषधीय गुण
संवाद सूत्र, खरसावां। हर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि शुभ मानी जाती है, लेकिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का खास महत्व है।
लेखक Lakhindra Nayak59K पढ़े गए
-1792913928510.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, खरसावां। हर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि शुभ मानी जाती है, लेकिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का खास महत्व है।
सरायकेला-खरसावां में 25 अक्टूबर (रविवार) को पवित्र शरद पूर्णिमा मनायी जाएगी। शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। वहीं, 30 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बनने की चर्चा के कारण भी यह पूर्णिमा खास मानी जा रही है। शरद पूर्णिमा को काफी पवित्र दिन माना जाता है।



