National
सऊदी में ड्रोन हमले में गोरखपुर के कमलेश की मौत, घर की चौखट पर आखिरी इंतजार; शव आने की राह देख रहा परिवार
जागरण संवाददाता, बांसगांव (गोरखपुर)। घर की चौखट पर बैठी सुनीता देवी की नजरें बार-बार दरवाजे की ओर उठ जाती हैं। हर आहट पर लगता है कि शायद अब कमलेश का पार्थिव शरीर घर पहुंच जाएगा। लेकिन इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
लेखक Satish Kr. Pandey66K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बांसगांव (गोरखपुर)। घर की चौखट पर बैठी सुनीता देवी की नजरें बार-बार दरवाजे की ओर उठ जाती हैं। हर आहट पर लगता है कि शायद अब कमलेश का पार्थिव शरीर घर पहुंच जाएगा। लेकिन इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन हमले में पति की मौत की खबर ने सुनीता की दुनिया उजाड़ दी है।
पति के अंतिम दर्शन की आस में उनकी आंखें पथरा रही हैं। मां को दहाड़ें मारकर रोते देख 14 वर्षीय तान्वी और 10 वर्षीय तान्या भी बेसुध हो जा रही हैं। बांसगांव क्षेत्र के किशनपुर उर्फ बगही गांव में कमलेश के घर पसरा मातम हर आने-जाने वाले की आंखें नम कर रहा है।



