National
17 की उम्र में बाल सुधार गृह से फरार हुआ था गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, अब लास वेगास में दबोचा गया; दर्ज हैं 18 मामले
जागरण संवाददाता, रोहतक। रिटौली गांव का स्टेडियम। वर्ष 2019। सन्नी रिटौलिया के साथ विवाद और फिर गोली चलने की घटना। उस समय हिमांशु भाऊ की उम्र करीब 17 साल थी।
लेखक Rattan Panwar100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रोहतक। रिटौली गांव का स्टेडियम। वर्ष 2019। सन्नी रिटौलिया के साथ विवाद और फिर गोली चलने की घटना। उस समय हिमांशु भाऊ की उम्र करीब 17 साल थी।
यह वह दौर था, जब उसका नाम पहली बार गंभीर आपराधिक घटनाक्रम से जुड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिसार के बाल सुधार गृह भेजा, लेकिन कुछ समय बाद वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद हिमांशु की कहानी में कई घटनाएं जुड़ती चली गईं।



