दुर्गेश चंद्र शुक्ला, खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर)। एक तरफ घना जंगल है, तो दूसरी तरफ फसलों के खेत। जब खेत में पके धान की कटाई हो रही होती थी, तो जंगल से हाथियों का झुंड अक्सर हमला कर देता था।
गांव वालों ने खेत में पकी फसलों को उन जंगली हाथियों के उत्पात से बचाने के लिए एक नया तरीका चुना। सौ साल से भी पहले जंगल महल अंतर्गत बांकुड़ा जिले के गंगाजलघाटी में जंगल से घिरे रामकनाली गांव में ' गजलक्ष्मी' पूजा शुरू की गई थी।