National
माथे पर तिलक और जुबां पर राधे-कृष्ण, सात समंदर पार से ब्रज आए कान्हा के दीवाने; चढ़ा भक्ति का रंग
संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। भोर की पहली किरण के साथ गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर गूंजता ‘हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, राधे-राधे’ का संकीर्तन, माथे पर तिलक, गले में चंदन की माला और तन पर धोती-कुर्ता पहने विदेशी श्रद्धालुओं की कत
लेखक Virendra Kumar Verma76K पढ़े गए

संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। भोर की पहली किरण के साथ गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर गूंजता ‘हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, राधे-राधे’ का संकीर्तन, माथे पर तिलक, गले में चंदन की माला और तन पर धोती-कुर्ता पहने विदेशी श्रद्धालुओं की कतारें। कोई हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता लिए कृष्ण नाम में मगन है तो कोई भक्ति की धुन पर झूमता हुआ गिरिराजजी की परिक्रमा कर रहा है। कहीं राधाकुंड में राधारानी का पूजन हो रहा है तो कहीं गोशाला में गायों को फूलों से सजाकर उनकी सेवा की जा रही है।



