National
दीवाली पर पटाखों की बिक्री को लेकर व्यापारियों में असमंजस, सुप्रीम कोर्ट में 29 अक्टूबर को सुनवाई
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली में चंद दिन शेष हैं। पर रोशनी के पर्व पर दिल्ली के व्यापारियों में पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस की स्थिति है। क्योंकि, पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। मामला सुप्रीम कोर्ट में
लेखक Nimish Hemant62K पढ़े गए
-1792892848006.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली में चंद दिन शेष हैं। पर रोशनी के पर्व पर दिल्ली के व्यापारियों में पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस की स्थिति है। क्योंकि, पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिसपर अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को निर्धारित है।
इस बीच पटाखा कारोबारियों ने पर्व के उत्साह तथा उन लोगों के कारोबार को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार से सुप्रीम कोर्ट में मामला मजबूती से रखने की मांग की है।



