जागरण संवाददाता, मथुरा। शरद पूर्णिमा आज यानि रविवार को है। ब्रज में चंद्रलोक उतरेगा। मंदिरों में भगवान चंद्रलोक में विराजमान होकर दर्शन देंगे। शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण ने चंद्रसरोवर पर महारास किया था। लेकिन ब्रज में ऐसे स्थल हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने रास किया। मधुवन (महोली) में भी कान्हा ने रास रचाया है। यहां कान्हा गाय चराने आते थे। बंशी से कुंड खोदा था।
मधुवन का धार्मिक महत्व है। यहां ध्रुव ने तपस्या की तो शत्रुघ्न लवणासुर का वध कर यहां के राजा बने और शासन किया। द्वापरयुग में यह स्थान भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय रहा। यहां गाय चराने आते थे और यहां रास भी किया।