National
पीएम मोदी का काशी दौरा आज: नमो घाट पर देखेंगे 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, अरविंद मिल इकाई का करेंगे उद्घाटन
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। नमो घाट पर बैठकर वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो देखेंगे। साथ ही मिर्जामु
लेखक Digital Desk145K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। नमो घाट पर बैठकर वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो देखेंगे। साथ ही मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद मिल की नवनिर्मित इकाई का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
हेलीकाप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां जाएंगे। यहां अरविंद मिल का उद्घाटन के साथ 40 महिलाकर्मियों से संवाद करेंगे। हेलीकाप्टर से पुलिसलाइन ग्राउंड पहुंचेंगे और एयर फोर्स-डे एरियल डिस्प्ले-2026 में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे। भाजपा ने रास्ते में 13 जगह स्वागत की तैयारी की है। एयर शो शुरू होने से पहले झंडा, कैप लगाकर प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।



