National
उत्तराखंड में शहीद भगत सिंह का अपमान, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने प्रतिमा पर नहीं चढ़ाई माला... सियासी घमासान
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान रुद्रपुर में शहीद भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा द्वारा मार्ल्यापण न करने के मामले से सियासी घमासान मच गया है। भ
लेखक Anjuj Saxena136K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान रुद्रपुर में शहीद भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा द्वारा मार्ल्यापण न करने के मामले से सियासी घमासान मच गया है। भाजपा ने इसे शहीद और ऊधम सिंह नगर की जनता का अपमान बताया है।
भाजपा ने कहा है कि इस कृत्य से कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो गया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा गलत तरीके से मामले को प्रस्तुत कर रही है। पार्टी नेत्री का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने मार्ल्यापण से इंकार किया लेकिन उनकी प्रतिमा के आगे मत्था टेक उन्हें याद किया।



