National
यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगा भारतीय कृषक दल: सूबे की सीटों पर उतरेंगे प्रत्याशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा
जागरण संवाददाता, मथुरा। भारतीय कृषक दल आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने शनिवार को मथुरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्हों
लेखक Virendra Kumar Verma105K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। भारतीय कृषक दल आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने शनिवार को मथुरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों, मजदूरों, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।
विनायक होटल पैलेस में आयोजित बैठक में सरोज दीक्षित ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मथुरा में लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है और यमुना प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने गोशालाओं को पर्याप्त संरक्षण नहीं मिलने, आलू किसानों की बदहाली और बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं को भी उठाया।