National
उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ते के साथ बढ़ी मजदूरी, इसी माह से मिलेगा लाभ
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक शांति स्थापित रखने और औद्योगिक उत्पादन को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए न्यूनतम मजदूरी दरें निर्धारित की गई है। अब महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए मार्च 2027 तक मजदूरी की नई
लेखक Ashutosh Mishra149K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक शांति स्थापित रखने और औद्योगिक उत्पादन को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए न्यूनतम मजदूरी दरें निर्धारित की गई है। अब महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए मार्च 2027 तक मजदूरी की नई दरें प्रभावी होंगी। इसी माह से बढ़ा पारिश्रमिक दिया जाएगा।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि होने पर महंगाई को शत-प्रतिशत निष्प्रभावी करते हुए हर वर्ष अप्रैल व अक्टूबर में क्रमश: पिछले वर्ष के जुलाई से दिसंबर और वर्तमान वर्ष जनवरी से जून माह के औसत सूचकांक के आधार पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है।




