National
दिल्ली में ट्रैफिक चालान माफ करवाने का आज सुनहरा मौका, इन 7 जगहों पर लगेगी लोक अदालत
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक चालान और नोटिस के बढ़ते बोझ के बीच वाहन चालकों को रविवार, 25 अक्टूबर को इन्हें निपटाने का मौका मिलेगा।
लेखक Ritika Mishra159K पढ़े गए
-1792851766484.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक चालान और नोटिस के बढ़ते बोझ के बीच वाहन चालकों को रविवार, 25 अक्टूबर को इन्हें निपटाने का मौका मिलेगा।
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
सात अदालतों में लोक अदालत का आयोजन
दिल्ली में लोक अदालत का आयोजन पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, राउज एवेन्यू, साकेत, तीस हजारी, रोहिणी और द्वारका की सातों अदालतों में लगेगी। इसमें पात्र चालानों और नोटिस का निपटारा किया जा सकेगा।



