संवाद सहयोगी, जमुई। पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाने वाले 'प्रकृति के सफाई कर्मियों' यानी गिद्धों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बिहार के जमुई जिले में एक बड़ी पहल की शुरुआत होने जा रही है।
झाझा प्रखंड के नागी और नकटी जलाशय के बीच स्थित घने कठबजरा जंगल में देश के नौवें 'गिद्ध रेस्टोरेंट' की स्थापना की जाएगी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर इसकी प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है।