National
कारोबारी हो जाएं सावधान, कल से मिठाई पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट... वरना एक्शन ऑन द स्पॉट
जागरण संवाददाता, देहरादून। त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में मिठाई खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। कल सोमवार से उत्तराखंड में खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी या यूज बा
लेखक Vijay Joshi146K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में मिठाई खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। कल सोमवार से उत्तराखंड में खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी या यूज बाई डेट प्रदर्शित करना अनिवार्य हो जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने उपभोक्ताओं के हित में यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय के आदेश के अनुसार, दुकानदारों को बिक्री के लिए रखे उत्पादों की दोनों तिथियां स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होंगी। इससे ग्राहक मिठाइयों की ताजगी और उनके उपयोग की अवधि की जानकारी लेकर खरीदारी कर सकेंगे।



