एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। हालांकि, फ्लैट खाली होने की वजह से दिल्ली में बड़ा हादसा होने से टल गया।
उधर, आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन (छह) गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया।