National
मुंबई लोकल ट्रेन में टला बड़ा हादसा, लेडीज कोच में पैसेंजर के बैग में फटा पावर बैंक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार दोपहर दादर से बदलापुर जा रही सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला यात्री के बैग में रखा पावर बै
लेखक Digital Desk116K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार दोपहर दादर से बदलापुर जा रही सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया और उसमें आग लग गई।
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पहुंचने वाली थी।



