National
उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन सीटों के बंटवारे पर अटका, 60 सीटों से मोलभाव शुरू करने की तैयारी
दिलीप शर्मा, लखनऊ। विधान सभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की गांठ अब सीटों के बंटवारे पर टिक गई है। कुछ दिन पहले तक 150 सीटों से कम न लड़ने की बात को हवा देने वाली कांग्रेस ने इससे आगे बढ़कर 200 सीटों पर दा
लेखक Dilip Sharma79K पढ़े गए

दिलीप शर्मा, लखनऊ। विधान सभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की गांठ अब सीटों के बंटवारे पर टिक गई है। कुछ दिन पहले तक 150 सीटों से कम न लड़ने की बात को हवा देने वाली कांग्रेस ने इससे आगे बढ़कर 200 सीटों पर दावेदारी की है। अब इस गांठ को खोलने के लिए 60 सीटों से मोलभाव शुरू करने की तैयारी में है।
इस मोलभाव में पिछले चुनावों के आंकड़ों पर तो नजर डाली ही जाएगी, परंतु सबसे बड़ा पैमाना जीत की संभावना का होगा। हालांकि इसमें सपा के सामने चुनौती कांग्रेस की महत्वाकांक्षा को गठबंधन के दायरे में रखने के साथ अपनी चुनावी जमीन और दावेदारों का संतुलन साधने की है।



