National
देवरिया के सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में मृत मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर, (देवरिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में रविवार को एक महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। मामले
लेखक Digital Desk163K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर, (देवरिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में रविवार को एक महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार, को डायल 112 के माध्यम से पूर्णिमा विश्वकर्मा ने सूचना दी कि उनकी रिश्तेदार गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमनलाल सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में मृत अवस्था में मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई की।



