जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट स्थित पद्मश्री डा. योगी एरन की ‘जंगल-मंगल’ प्रापर्टी में करीब 50 लोगों के घुसने, तोड़फोड़ करने और सामान ले जाने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि समूह में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। विरोध करने पर स्टाफ के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।