National
दम्माम लखनऊ सीधी उड़ान बंद, कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 1.54 लाख पहुंचा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सऊदी अरब पर हूतियों के हमले के चलते अब दम्माम जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रियाद के बाद अब दम्माम से लखनऊ की सीधी विमान सेवा रविवार से बंद हो जाएगी। इसके चलते कनेक्टिंग वि
लेखक Nishant Yadav191K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सऊदी अरब पर हूतियों के हमले के चलते अब दम्माम जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रियाद के बाद अब दम्माम से लखनऊ की सीधी विमान सेवा रविवार से बंद हो जाएगी। इसके चलते कनेक्टिंग विमान का किराया 1.54 लाख रुपये पहुंच गया है। यह आम दिनों में 17 से 20 हजार रुपये के बीच रहता है।
अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन फ्लाइनास ने दो सप्ताह पहले ही रियाद की सीधी विमान सेवा को बंद कर दिया है। अब रविवार से एयरलाइन दम्माम से लखनऊ की विमान सेवा को भी अगले आदेश तक बंद करेगी। फ्लाइनास का विमान एक्सवाइ-896 दम्माम से रात 10:45 बजे उड़ान भरकर सुबह सवा पांच बजे लखनऊ पहुंचता है।



