जासं, जमशेदपुर। विश्व हिंदू परिषद (VHP) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर स्थित हिंदूपीठ में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जयपुर के विराटनगर पंचखंड से पधारे पीठाधीश्वर आचार्य सोमेंद्र महाराज ने विशेष रूप से शिरकत की।
संबोधन के दौरान आचार्य सोमेंद्र महाराज ने गौ रक्षा और देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए लोगों से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।