National
बनारसियों को अब 24 घंटे मिलेगी बिजली, आरएमयू लगने से एक लाइन ट्रिप होने पर दूसरे से होगी आपूर्ति
जेपी पांडेय, जागरण, वाराणसी। उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले, उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी लाइन में खराबी होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो, उन्हें बिजली मिलती रहे। इसको लेकर शहरी क्षेत्र के 33केवी के 44 उपकेंद्र
लेखक pandey jayprakash(01)53K पढ़े गए

जेपी पांडेय, जागरण, वाराणसी। उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले, उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी लाइन में खराबी होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो, उन्हें बिजली मिलती रहे। इसको लेकर शहरी क्षेत्र के 33केवी के 44 उपकेंद्रों में रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाने का काम शुरू हो गया है।
33केवी उपकेंद्रों से निकलने वाले 11केवी लाइन फीडर में खराबी होने पर दूसरे 11केवी लाइन से उपभोक्ताओं को बिजली मिलने लगेगी। उपकेंद्रों में लगने वाले 689 आरएमयू में से 261 उपकेंद्रों में लगाने का काम तेजी से चल रहा है जबकि 20 उपकेंद्रों पर चार्ज कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था एलएनटी को जुलाई-2027 तक इसे लगाने का काम पूरा करना है।



