National
संदीप घोष की जमानत पर आरजी कर पीड़िता के माता-पिता ने उठाए सवाल, सड़क पर उतरने की चेतावनी
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़िता के माता-पिता ने पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर सवाल
लेखक Digital Desk80K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़िता के माता-पिता ने पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर सवाल उठाए हैं।
वहीं, मामले की जांच में जवाबदेही और कार्रवाई की मांग को लेकर दो नागरिक संगठनों ने 12 नवंबर को सीबीआई कार्यालय तक मार्च निकालने की घोषणा की है। यह मार्च आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से शुरू होगा।



