National
सऊदी में फ्लाइट्स निरस्त होने से फंसे 660 उमराह यात्री, बरेली लौटे आठ लोगों ने बताए वहां के हालात
जागरण संवाददाता, बरेली। उमराह के लिए सऊदी अरब गए बरेली और आसपास के जिलों के यात्रियों की वापसी उड़ानें निरस्त होने से स्वजन परेशान हैं। ट्रैवल संचालकों के अनुसार, बरेली से गए 660 से अधिक यात्रियों के वहां होने की जानकारी
लेखक Manees Pandey100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बरेली। उमराह के लिए सऊदी अरब गए बरेली और आसपास के जिलों के यात्रियों की वापसी उड़ानें निरस्त होने से स्वजन परेशान हैं। ट्रैवल संचालकों के अनुसार, बरेली से गए 660 से अधिक यात्रियों के वहां होने की जानकारी है।
उमराह टूर के एमडी आसिम हुसैन ने बताया कि उड़ानें निरस्त होने से कुछ यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। उड़ान संचालन सामान्य होने पर उनकी वापसी संभव होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्य परेशानी उड़ानें रद होने से हो रही है।



