जागरण संवाददाता, बरेली। उमराह के लिए सऊदी अरब गए बरेली और आसपास के जिलों के यात्रियों की वापसी उड़ानें निरस्त होने से स्वजन परेशान हैं। ट्रैवल संचालकों के अनुसार, बरेली से गए 660 से अधिक यात्रियों के वहां होने की जानकारी है।
उमराह टूर के एमडी आसिम हुसैन ने बताया कि उड़ानें निरस्त होने से कुछ यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। उड़ान संचालन सामान्य होने पर उनकी वापसी संभव होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्य परेशानी उड़ानें रद होने से हो रही है।