डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक ईसाई महिला ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल से जुड़े लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया, उन्हें जबरन नहलाकर उनका शुद्धिकरण किया। उन्होंने तीन परिवारों को हिंदू धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला।
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि 18 अक्टूबर को समूह ने तीन परिवारों को धमकी दी कि पुलिस के पास गए तो उन्हें जिंदा जला दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन अगले दो दिनों तक भी परिवारों को आतंकित किया गया। कुछ सदस्यों को पास के डिंगल गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में ले जाया गया, जहां उन्हें जबरन धार्मिक अनुष्ठान करने को मजबूर किया गया।