National
सास परीक्षार्थी, 'अक्षर साथी' के रूप में बहू बनी गुरु! उज्जैन में साक्षरता अभियान की दिखी अनूठी तस्वीर
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती और सीखने का जज्बा रिश्तों व सामाजिक परंपराओं से भी बड़ा होता है। शनिवार को उज्जैन जिले में आयोजित ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के दौरान यह बात हकीकत बनकर साम
लेखक Digital Desk118K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती और सीखने का जज्बा रिश्तों व सामाजिक परंपराओं से भी बड़ा होता है। शनिवार को उज्जैन जिले में आयोजित ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के दौरान यह बात हकीकत बनकर सामने आई। गांवों में कहीं घूंघट की ओट में बैठी महिलाएं कलम-कॉपी लेकर परीक्षा देती नजर आईं, तो कहीं बहू ने ‘अक्षर साथी’ बनकर अपनी ही सास की साक्षरता परीक्षा ली। बुजुर्ग परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इन दृश्यों ने साक्षरता अभियान को केवल परीक्षा नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की प्रेरक कहानी बना दिया।



