National
चोरी बाइक से 56 लाख की लूट, चौकी प्रभारी निलंबित; जांच में जुटी एटा और उन्नाव पुलिस
जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही की। अगले ही दिन इसी बाइक से बदमाशों ने एटा में सर्राफ और उसके भतीजे से करीब 56 लाख रुपये की नकदी व जेवर लूट लिए। मामला साम
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही की। अगले ही दिन इसी बाइक से बदमाशों ने एटा में सर्राफ और उसके भतीजे से करीब 56 लाख रुपये की नकदी व जेवर लूट लिए। मामला सामने आने पर एसपी जयप्रकाश सिंह ने शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय प्रार्थना पत्र अपने पास रखने के आरोप में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अंजनी सिंह को निलंबित कर दिया। उधर, एटा व उन्नाव की पुलिस टीम आरोपितों की तलाश कर रही है।
इंदिरा नगर निवासी निकेत चौधरी 21 अक्टूबर को जिला अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी अपाचे बाइक अस्पताल चौकी के पास खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान चोर चौकी के सामने से बाइक लेकर भाग निकला। निकेत ने चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी और प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।