ड‍िजि‍टल डेस्‍क, भागलपुर। Sharad Purnima 2026: भारतीय सनातन संस्कृति में आश्विन मास की शरद पूर्णिमा केवल एक सामान्य धार्मिक तिथि नहीं, बल्कि प्रकृति, स्वास्थ्य, साधना और अध्यात्म का अद्भुत संगम है। इस वर्ष 25 अक्टूबर 2026 की रात्रि शरद पूर्णिमा के अमृतमयी प्रकाश से जगमगाएगी। वहीं, सनातन परंपरा में उदया तिथि की सर्वमान्य व्यवस्था के अनुसार पवित्र नदियों में स्नान, महादान और पूर्णिमा व्रत का पारण 26 अक्टूबर 2026 को करना अत्यंत मंगलकारी और सर्वमनोकामना सिद्ध करने वाला रहेगा।