National
स्टीमर का स्टेयरिंग फेल; भागलपुर में गंगा के बीच धार में 40 मिनट अटकी सांसें, यात्रियों में मची रही भारी अफरातफरी
जागरण संवाददाता, भागलपुर। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार गिरावट के बीच शनिवार को भागलपुर में संचालित फेरी सेवा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जाह्नवी चौक से बियाडा घाट आ रही दिन की अंतिम स्टीमर का स्टेयरिंग
लेखक Abhishek Prakash192K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भागलपुर। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार गिरावट के बीच शनिवार को भागलपुर में संचालित फेरी सेवा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जाह्नवी चौक से बियाडा घाट आ रही दिन की अंतिम स्टीमर का स्टेयरिंग बीच धार में अचानक फेल हो गया।
शाम के धुंधलके में तेज बहाव के बीच स्टीमर का नियंत्रण खोते ही सवार दर्जनों यात्रियों की सांसें अटक गईं और नाव पर चीख-पुकार व अफरातफरी की स्थिति बन गई। क्रू मेंबर्स की त्वरित सूझबूझ से भारी लंगर (एंकर) गिराकर स्टीमर को नदी के बीच में ही करीब 40 मिनट तक स्थिर रखा गया, जिसके बाद तकनीकी सुधार कर सभी को सुरक्षित किनारे लाया जा सका।



